फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामभक्त हनुमान बाला जी मेरे घर आना

Wed, 06 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाला जी सेवा समिति की ओर से मंगलवार रात बाला जी के जागरण में मुंबई के कलाकारों ने पूरी रात भक्तों को भक्ति की गंगा में डुबकी लगवाई। जागरण सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के चलते मैदान छोटा पड़ गया। आयोजकों को व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर के मेन रोड पर थाने के पास पीडब्लूडी मैदान में हवन पूजन के बाद कलाकार रामऔतार शर्मा, कुमार शोभित, डीके राजा आदि ने रामभक्त हनुमान बाला जी मेरे घर आना, राम ना चले हनुमान के बिना, गरीबी ले आई, एक जरा सी बात की खातिर सीना चीर दिखा डाला, जय हो पवन कुमार मैं बारी जाऊं आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। 
जयपुर के तुलसी चंदन ग्रुप के कलाकारों ने शंकर-पार्वती, भगवान गणेश, हनुमान जी आदि की झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। झांकी के कलाकारों ने भजनों पर नृत्य कर और रासलीला प्रस्तुत कर लोगों को श्रद्धा की गंगा में डुबकी लगाने पर विवश कर दिया। पूरी रात चले जागरण में समिति के पदाधिकारी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। सीओ उमेश शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जागरण स्थल के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। सुबह बाला जी की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। जागरण में  बाला जी का दरबार मुख्य आकर्षण रहा। बुधवार सुबह से शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बाला जी सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों सहित नगर के तमाम लोगों का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें