फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करने पर बजाज चीनी मिल पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील

Sat, 17 May 2025 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बजाज चीनी मिल पर करीब 21 हजार किसानों का 162 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। कई नोटिस के बाद भी मिल ने भुगतान नहीं किया। इस पर प्रशासन ने चीनी मिल का गोदाम सील कर दिया। 
विज्ञापन
एडीएम ने सील कराया चीनी मिल का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा के मकसूदापुर स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की चीनी मिल पर किसानों का 162 करोड़ रुपये बकाया होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को चीनी मिल का गोदाम सील कर दिया। 

विज्ञापन


चीनी मिल पर करीब 21 हजार किसानों का 162 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। किसानों के भुगतान के लिए मिल प्रबंधन को कई नोटिस दिए गए थे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मिल प्रबंधन के अधिकारियों को तलब करके किसानों का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद भी मिल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया था। 

चीनी गोदाम पर लगाए ताले 
डीएम के निर्देश पर शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार एसडीएम पुवायां चित्रा निर्वाल के साथ चीनी मिल पहुंचे। चीनी मिल के प्रबंधन की ओर से अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के विषय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तत्काल प्रभाव से चीनी गोदाम को 10 ताला लगाकर सील कर दिया गया। पिछले सत्र का भी चीनी मिल पर भुगतान बकाया था, जिसका इस सत्र की शुरुआत के बाद मिल प्रबंधन ने भुगतान किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में तीन हजार सिखों का धर्मांतरण... नेपाल सीमा पर चल रहा बड़ा 'खेल'; घरों पर बना ये निशान
विज्ञापन


भुगतान समय से पूरा नहीं होने के कारण किसानों ने इस बार चीनी मिल को कम गन्ना दिया था। गन्ने की कमी के चलते चीनी मिल का पेराई सत्र समय से पहले खत्म कर दिया गया था। एडीएम ने बताया कि जब तक किसानों का सारा भुगतान नहीं हो जाता, गोदाम सीज रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें