फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 33 केवीए लाइन ट्रिप होने से तीन घंटे बंद रहा बहादुरगंज उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 33 केवीए की लाइन ट्रिप होने से तीन घंटे तक बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। इसके अतिरिक्त गोविंदगंज की आपूर्ति भी ट्रिपिंग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे बहादुरगंज उपकेंद्र को सप्लाई देने वाली 33 केवीए लाइन बंद होने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाने से लोगों के एसी, कूलर पंखे आदि बंद हो गए। बिजली जाने से गर्मी के कारण लोगों की नींद जल्दी खुल गई।
सुबह आपूर्ति ठप होने से सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से पानी की टंकी नहीं भर सकी। इसके चलते पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगाें ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी की। तीन घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


11 केवीए लाइन का तार टूटा, बिजली ठप
रोजा। लखनऊ-बरेली हाईवे पर अटसलिया ओवरब्रिज के पास तिराहे पर 11 केवीए लाइन का तार मंगलवार को दिन में करीब दो बजे टूट गया।गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। लाइन का तार टूटने से औद्योगिक इकाइयों समेत तमाम उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तारों को जोड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें