फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन में टू-फेसिंग होने से 20 घंटे बंद रहा बादशाहनगर उपकेंद्र

विज्ञापन
रोजा के जमुही के पास लाइन को सही करता कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पैना ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बादशाहनगर उपकेंद्र के उपभोक्ता पूरी रात बिजली के लिए तरसते रहे। धान के खेत में भरे पानी में लगे खंभे में फॉल्ट तलाश कर 20 घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया। जेई के अनुसार, टू फेसिंग होने के चलते बिजली गुल थी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से लाइन ब्रेक डाउन होने से 70 गांवों के करीब 16 हजार कनेक्शनधारकों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मचारियों ने लाइन पर गश्त की लेकिन, वे धान के खेत में पानी भरा होने के कारण खंभे को चेक करने नहीं गए। सुबह होने पर ग्रामीणाें ने नाराजगी जताई तो अटसलिया उपकेंद्र के जेई संजीव शर्मा को लगाया गया। उन्होंने पोल चेक किए तो पानी के बीच में लगे पोल में टू-फेसिंग मिली। करीब दो बजे आपूर्ति को शुरू करा दिया गया।
वहीं, सुबह में छह बजे चौहानापुर उपकेंद्र की लाइन बंद होने से लोग परेशान रहे। सिंधौली उपकेंद्र के मुड़िया फीडर की लाइन पर 11 केवी का तार सुबह छह बजे टूट गया। उसे सही करने में करीब नौ घंटे का समय लगा। दोपहर करीब तीन बजे लोगाें को बिजली मिल सकी। बहादुरगंज उपकेंद्र की लाइन पर दाना मियां की मजार के पास बंच लाइन डालने के चलते पांच घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन



जलालाबाद में पांच घंटे गुल रही बिजली
जलालाबाद। पहले रोस्टर और बाद में बिजली की 33 केवी लाइन में आई खराबी के कारण बुधवार को नगर में पांच घंटों से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर में दो बजे रोस्टर के दौरान बिजली चली गई, जो शाम सात बजे तक नहीं आई। बिजली न आने पर पता लगा कि गांव भैंसटा कलां से नगर स्थित बिजली उपकेंद्र तक आई 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। शाम तक फॉल्ट तलाशा जाता रहा। एसडीओ बिजली सौरभ ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फॉल्ट हो गया था। इस कारण सप्लाई बाधित रही। बारिश के कारण उसे ढूंढ पाने में काफी समय लग गया। जल्द ही सप्लाई सुचारु हो जाएगी। संवाद
आज यहां होगा कार्य
1.निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर चार सौ केवी ट्रांसफॉर्मर पर केबल डालने की वजह से सुबह दस से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र पर चार केवी गंगाराम वाले ट्रांसफॉर्मर पर दाना मियां की मजार वाली गली में सुबह दस से चार बजे तक कार्य होगा।
विज्ञापन

2.अटसलिया उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर टेस्टिंग की जाएगी। इस अवधि में तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें