शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के चौथे दिन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालयीय बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। इसमें एसएस कॉलेज और बरेली कॉलेज ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इंडोर स्टेडियम में हुए टूर्नामेंट में बरेली कॉलेज ने उपाधि कॉलेज व जीएफ कॉलेज ने राजकीय डिग्री कॉलेज, बदायूं को हराया। विश्वविद्यालय कैंपस ने एसएस लॉ कॉलेज को 2-0 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में एसएस कॉलेज ने जीएफ कॉलेज को हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में बरेली कॉलेज ने विश्वविद्यालय कैंपस को हरा दिया।
इससे पहले मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट में बरेली कॉलेज बरेली, राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत, लक्ष्य कॉलेज, बिजनौर, जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज व विश्वविद्यालय कैंपस की टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर सचिव डॉ.अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो.आरके आजाद, प्रो.आदित्य कुमार सिंह, डॉ.शालीन कुमार सिंह, डॉ.रमेश चंद्रा, डॉ.अंकित अवस्थी, डॉ.शिशिर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
कबड्डी में लॉ काॅलेज बना विजेता
इस मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सीनियर पुरुष वर्ग में एसएस लॉ कॉलेज व जूनियर में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज विजेता बना। सीनियर महिला वर्ग में एसएस कॉलेज ने बाजी मारी। इसी तरह स्टाफ के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता में देवेंद्र सिंह, डॉ.संदीप अवस्थी, शशांक गुप्ता व डॉ.अनामिका शुक्ला विजेता बने।
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में कबड्डी में दम दिखातीं छात्राएं स्रोत: आयोजक