फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला के गले से सोने की चेन गिरी, उठाने वाला कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में दस दिन पहले प्रसाद चढ़ाने गईं मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी मिथिलेश कुमारी के गले से सोने की चेन चोरी होने के मामले में एक बाबा पर शक की सुई घूम गई है। मंदिर परिसर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में एक बाबा जमीन पर गिरी चेन उठाते देखे जाने से पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मिथिलेश के पुत्र सुतेश पाल ने पुलिस को बुधवार को दोबारा तहरीर देकर बताया कि गत 19 मई को मंदिर जाने पर उनकी मां के गले से किसी ने चेन खींच ली। मंदिर में मौजूद कुछ लोगोंं ने भीड़ में एक बाबा को जमीन पर गिरी चेन उठाते देख लिया। जानकारी मिलने पर उन्होंने मंदिर के सेवादारों से सीसी कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए।
यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में महिला की चेन उठाता हुआ बाबा दिख रहा है। फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कराई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें