टाउनहाल के पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के बीच उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा ईमानदारी की राजनीति की और छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि बाबा साहब के जीवन दर्शन से सभी लोग सिद्घांतों से समझौता नहीं करने की सीख लें।
शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि बाबा साहब ने जिले को कई बड़े कारखाने देकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा। संचालन करते हुए राकेश मिश्र ने कहा कि हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे वह भले ही हमारे बीच नहीं हों, उनके उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। गोष्ठी में सुहेल बेग, विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह, मुजीबउररहमान खां, अश्विनी द्विवेदी, कृपाराम मिश्र आदि ने विचार रखे। बाद में सभी कांग्रेसी प्रसाद भवन परिसर में बनी बाबासाहब की समाधि पर पहुंचे और श्रद्धा के फूल चढ़ाकर शीश नवाया।