शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते सिर पर अनाज उगाने वाले बाबा अमरजीत। संवाद
शाहजहांपुर। महाकुंभ में चर्चा का विषय बने रहे सिर पर अनाज उगाने वाले बाबा अमरजीत मंगलवार को यहां आकर्षण का केंद्र बने रहे। बेटी के घर से लखनऊ जाते समय रेलवे स्टेशन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि मेला खत्म होने के बाद सिर से अनाज हटाएंगे।
सोनभद्र निवासी बाबा अमरजीत का महाकुंभ में सिर पर अनाज उगाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें पहचान मिली। कुंभ में कई दिन तक अखाड़े में रहने के बाद चार दिन पहले वह यहां जलालाबाद में अपनी बेटी के घर आए थे। उन्होंने बताया कि सिर पर 56 दिन से अनाज उगाए हुए हैं। कुंभ खत्म होने के बाद अनाज को सिर से हटाएंगे। यह उनका प्रण है। सोनभद्र तक सीधी ट्रेन नहीं होने के चलते राज्यरानी एक्सप्रेस से लखनऊ तक एसी बोगी में सवार होकर वे रवाना हुए। संवाद