शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी बीए की छात्रा ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता उसे कई दिन तक खाना नहीं देता है। छात्रा ने डीएम को पत्र देकर बताया कि पिता के दोस्त गलत नीयत से उसके साथ हरकतें करने की कोशिश करते हैं। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
शहर के एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंची। उसने डीएम कार्यालय में पत्र देकर बताया कि उसके पिता मसाले का काम करते हैं। मसालों में केमिकल मिलाकर सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं। वह लड़कियों को घर लाते हैं और देह व्यापार भी कराते हैं। छात्रा ने बताया कि गलत कार्य से रोकने पर पहले उसकी मां को भूखा-प्यासा रखा जाता था। इसके चलते 2017 में मां की मौत हो गई।