फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आजम इलेवन और विक्ट्री क्रिकेट क्लब फाइनल में

विज्ञापन
कैंट ​स्थित मैदान पर गेंदबाजी करता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजा स्पोर्टिंग की ओर से कैंट क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित शाहजहांपुर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में आजम इलेवन और विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को दोपहर दो बजे दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में मयूर स्पोर्टिंग ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 83 रन बनाए। सूर्यांश कसाना और शिवम ने 19-19 रन का योगदान दिया। जवाब में आजम इलेवन ने आठ विकेट खोकर 84 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से आजम ने सर्वाधिक 20 रन बनाए।
दूसरे सेमीफाइनल में विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में बिट्टू इलेवन को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिट्टू इलेवन ने 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट खोकर 99 रन बनाकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्रिकेटर डॉ. उस्मान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस के साथ मैच का शुभारंभ कराया। मैच में अंपायरिंग फैज अकरम ने की जबकि स्कोरिंग खादिम और हिंदी कमेंट्री पंकज ने की।
आयोजन सचिव फैज खादिम ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को दोपहर दो बजे कैंट क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस दौरान नईम, निजाम, कार्तिक शर्मा, मयूर खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें