फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: शाहजहांपुर में हाईवे पर आजम खां का सपा नेताओं ने किया स्वागत, बरेली में सैकड़ों समर्थक जुटे

Tue, 23 Sep 2025 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खां का काफिला मंगलवार को शाहजहांपुर और बरेली से गुजरा। इस दौरान हाईवे पर जगह-जगह सपा नेताओं और समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।    
विज्ञापन
शाहजहांपुर में नगरिया मोड़ पर समर्थक ने आजम खां का किया स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिला जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खां मंगलवार को शाहजहांपुर से होकर रामपुर गए। शाहजहांपुर में हाईवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे आजम खां का काफिला यहां से गुजरा तो पार्टी के नेताओं ने जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उन्हें बुके भेंट किया गया। आजम खां गाड़ी से नहीं उतरे। इस बीच अवधेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव, अतउल्ला अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर आजम खां का हुआ स्वागत - फोटो : संवाद
समर्थक ने पहनाई माला 
शाहजहांपुर और तिलहर के बीच नगरिया मोड़ पर समर्थकों ने आजम खां का स्वागत किया। यहां अभिनेता राजपाल यादव के गुरु जरीफ मलिक आनंद के बेटे ने नगरिया मोड़ पर स्वागत किया। उन्हें फूल माला पहनाई। अमन मलिक ने बताया कि उनकी अब्दुल्ला आजम से पहले ही बात हो गई थी। नगरिया मोड़ पर कुछ क्षण के लिए गाड़ी रोकी थी। उन्होंने फूलमाला पहनाकर आजम खां का स्वागत किया। इसके बाद कटरा में भी आजम खां का स्वागत किया गया। 

यह भी पढ़ें- UP: मौलाना शहाबुद्दीन ने आजम खां को अलग पार्टी बनाने की दी सलाह, कहा- 2027 में अखिलेश यादव को दें जवाब
 
विज्ञापन

बरेली के सीबीगंज में आजम खां का समर्थकों ने किया स्वागत - फोटो : संवाद
सीबीगंज में जुटे सैकड़ों समर्थक 
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आज़म खां का काफिला लखीमपुर खीरी के मैगलगंज बाइपास से होते हुए शाहजहांपुर में हाईवे से गुजरा। वहीं बरेली के सीबीगंज में आजम खां के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सपा नेता और समर्थक जुटे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों से हाथ मिलाया। हालांकि कार से नहीं उतरे। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिया यहां से रामपुर के लिए रवाना किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें