फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
निगोही के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को निगोही ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला मिशन कोआर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गिरते लिंगानुपात में सुधार करना और बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना है। साथ ही बालिकाओं के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश का प्रसार करना है।
केस वर्कर योगेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , महिला हेल्पलाइन 181 आदि की जानकारी दी। इस दौरान वार्डन उर्मिला श्यामलाल, अनुरंजना सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट रश्मि देवी, माधुरी, ममता वर्मा, लेखाकार मोनी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें