फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विश्व साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला किला से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाती बीएसए दिव्या गुप्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व साक्षरता दिवस पर सोमवार को नगर में स्काउट-गाइड ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यार्थियाें ने रैली निकालकर व चार्ट और पोस्टर के माध्यम से लोगाें को जागरूक किया।
विज्ञापन

शहर के किला स्थित कंपोजिट स्कूल में बीएसए दिव्या गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किला व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका की छात्राओं ने स्वागत गीत व साक्षरता गीत प्रस्तुत किया। बीएसए ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि एक शिक्षित इंसान अपने पूरे परिवार को शिक्षित बना सकता है।
अभिभावक स्वयं साक्षर बनें और अपने परिवार के बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें। बीईओ सुरेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। इसके बाद नगर में शिक्षा क्षेत्र में पिछड़े होने के कारण किला वार्ड में जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला स्काउट गाइड मास्टर दपिंदर कौर अपने स्काउट गाइड टीम के साथ शामिल हुईं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखी पट्टिकाएं हाथ में लेकर सभी पढ़ें, सभी बढ़े आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर इमरान सईद, श्रद्धा गुप्ता, मोहम्मद आदिल खां, रामआसरे, नीरू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें