शाहजहांपुर। मदरसा नुरुल हुदा से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों एवं आमजन को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने व नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां व बैनर लेकर विभिन्न मार्गों से गुजरकर जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि समाज के सभी लोगों का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस मौके पर इजहार हसन, जहूर अहमद, कामरान हुसैन, मोहम्मद जाहिद, साजिद अली खान, मोइन खान, आदि मौजूद रहे। संवाद
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
पुवायां। स्कूल चलो अभियान के तहत विधायक चेतराम ने गांव भटपुरा चंदू के प्राथमिक स्कूल परिसर में पौधरोपण किया और ई-रिक्शा, स्कूटी से निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ई-रिक्शा पर बैठे बच्चों और स्कूटी सवार शिक्षक, शिक्षिकाओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया। रैली में बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला, अमिता शुक्ला, सीमा चौहान, पल्लवी, रामवीर गुप्ता, राजीव गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा से रैली निकालते छात्र-छात्राएं। स्रोत: मदरसा