फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वसंतकालीन गन्ना बोआई के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
बजाज चीनी मिल मकसूदापुर से निकाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अ​धिकारी। स्रोत : मीडिया प
विज्ञापन
पुवायां। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर की ओर से किसानों को वसंतकालीन गन्ना बोआई और उन्नतशील प्रजाति का बीज बोने के लिए जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।
विज्ञापन

चीनी मिल के यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह और सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां के सचिव विनोद यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूनिट हेड ने बताया कि रैली का उद्देश्य किसानों को वसंतकाल में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नत प्रजाति का गन्ना बोने, कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने की जानकारी देने, मिल की ओर से गन्ना बीज, खाद, दवा, कृषि यंत्र आदि पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

केन हेड सुग्रीव कुमार पाठक ने वैज्ञानिक विधि से गन्ना खेती करने की जानकारी दी। इस मौके पर हरीश ज्याला, अयाज किरमानी, डॉक्टर गिरीश श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) रामकुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, उमेश प्रताप शुक्ला और अन्य मिलकर्मियों ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें