फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया

Mon, 25 Jan 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रैैली से पहले मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पिछले दिनों राजकीय इंटर कालेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की रंगोली सजाई और पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई। डीएम ने 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए। बाद में डीएम के साथ एसपी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगे गुब्बारे उड़ाए और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली अंटा चौराहा, अंजान चौकी, घंटाघर, लाल इमली चौराहा होते हुए टाउनहाल के शहीद द्वार मैदान पर संपन्न हुई। इस अवसर पर एडीएम पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, बीएसए राकेश कुमार, कई स्कूलों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन सभी छात्र-छात्राओं को मिले उपहार
वाद विवाद, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं शिखा पांडेय, रानी, काजल सक्सेना, काजल यादव, प्रिया मिश्रा, अनुष्का त्रिपाठी, आयुषी सक्सेना, दीक्षा अग्रिहोत्री, हर्षिका रस्तोगी, अलका राठौर, शरीक, अरबाज, अंकित, रुचि सागर और पल्लवी यादव को प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार दिया गया।

इन  बीएलओ को मिले मेडल
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने पर बीएलओ अनुराग सिंह, जोगेंद्र सिंह, वागेश कुमार, करन सिंह, सुदीप कुमार, श्याम प्रताप, ध्रुव शर्मा, राजबहादुर, रामकिशोर, अमित गुप्ता, अरुण कुमार, बबलू कुमार, रामकिशन, अयूब हुसैन, शीला देवी, शाजिल अली खां, उर्मिला, विजय श्रीवास्तव, अमिता शुक्ला, रामपाल, दीपचंद्र, गीता सिंह, सुनैना देवी, नीलम गुप्ता, रमा किरन, शारदा सैनी और शबिहा नाज को प्रशस्ति पत्र व मेडल मिले।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थाओं में रैलियां निकाली गईं, गोष्ठियां भी हुर्इं
शाहजहांपुर। शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता दिवस गोष्ठियों के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रैलियां निकालकर आमजन को जागरुक भी किया। एसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का जागरुक होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पांडेय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशाल पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. गीतांजलि, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. मुमताज हुसैन, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. राज बहादुर आदि का योगदान रहा। डॉ. शालीन सिंह ने आभार व्यक्त किया। उधर जीएफ कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस पर छात्र-छात्राओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने युवाओं का आह्वान किया कि देशहित में धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय से प्रभावित हुए बिना मतदान करें। इस मौके पर डॉ. सुहेल नकवी, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अनवर मसूद, डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे। डॉ. अब्दुल मोमिन के संचालन में हुई गोष्ठी में डॉ. आयशा जेबी ने आभार व्यक्त किया। आर्य महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने गीतों के माध्यम से सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, डॉ. मधु जैन, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. संजीवनी मानेकर, डॉ. संतोष सक्सेना, डॉ. दुर्गावती, डॉ. नमिता किशोर आदि का मौजूद रहीं। जनता इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य सुनील पांडेय निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता में टीटू मौर्य, हिमांशु रस्तोगी, विकास मौर्य, मो. निहाल विजेता रहे। रेलवे इंटर रोजा में भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य कन्हैया लाल की देखरेख में निकाली गई रैली में श्रीकांत मिश्र, रोशनलाल, डॉ. तिलोत्तमा शुक्ला, विकास शर्मा आदि का योगदान रहा।  
0000000000
मतदाता दिवस पर बच्चों ने लोगों को किया जागरूक
जलालाबाद। कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ तहसीलदार यदुवंश कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में आचार्य राम मोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कालेज, जनता आदर्श इंटर कालेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर समेत कई शिक्षण संस्थानों के बच्चे शामिल थे। रैली फर्रुखाबाद, बरेली हाईवे के अलावा कई अन्य जगहों से होकर गुजरी। इस मौके पर नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, दीपेश द्विवेदी, एसपी सिंह, कृष्ण पाल सिंह, धर्मेंद्र सक्सेना, आनंद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
पुवायां। कस्बे के पुवायां इंटर कालेज से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम सलिल कुमार पटेल और कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुवायां इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कालेज, वृंदावन पब्लिक इंटर कालेज, पंचायत राज इंटर कालेज, जन कल्याण उच्चतर माध्यमिक स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में भुवनेश कुमार सिंह चौहान, रविंद्र सिंह, सीताराम, उत्तम कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, जमना प्रसाद, धनंजय कुमार वर्मा, लालाराम कश्यप, प्रतिभा श्रीवास्तव, मनोज कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सुमन, रामबहादुर, सर्वेश सिंह, विनोद कुमार वर्मा, प्रबल तिवारी आदि का सहयोग रहा।
00000
खुटार में भी निकाली रैली
खुटार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाता बने छात्र छात्राओं को काकोरी स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके बाद नगर में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, हीरालाल चौधरी, कुलदीप अग्निहोत्री, विपिन कुमार पांडे, विकास मिश्रा, राजाराम सहित कालेज के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

मतदाता दिवस पर हुई गोष्ठी
खुदागंज। ब्लाक मुख्यालय पर मतदाता दिवस के अवसर पर एक मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी निर्मला गंगवार ने कहा कि देश के हर मतदाता का दायित्व है कि वह मतदान का प्रयोग बिना किसी भय और  दवाब  के करें। संगोष्ठी में ग्राम विकास अधिकारी अवनीश चंद्र शर्मा, पवन कुमार, पंकज गंगवार, अखिलेश गौतम, हामिद अली खां, जानेआलम, रामखिलौना, रमेश कश्यप आदि लोगों ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद कुमार, रामऔतार द्विवेदी, सूरजपाल, मूंगालाल, शिवशंकर त्रिपाठी, सुभाष पाल सिंह, केके सक्सेना आदि मौजूद रहे। कालेजों के बच्चे हाथ में मतदाता जागरूकता के बारे में लिखी पट्टिकाएं थामे थे।

बालिका दिवस के उपलक्ष्य में निकाली रैली
पुवायां (ब्यूरो)। अशासकीय विद्यालय महासभा और भारतीय युवा मंच की ओर से सोमवार को पुवायां में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत रैली का आयोजन किया गया।
विधायक शकुंतला देवी और बीईओ उपेंद्र विश्वकर्मी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में कैंब्रिज कांवेंट स्कूल, मारवाह मार्डन स्कूल, हॉली चिल्ड्रेन स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, ज्ञानस्थली शिक्षा निकेतन, पुवायां पब्लिक स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज, वृंदावन पब्लिक इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन में सीपी सिंह, राजीव शर्मा, प्रदीप बैरागी, प्रदीप शर्मा, विजय वर्मा, चित्रा सक्सेना, पुनीत शर्मा, मधु सिंह, दुर्गेश सिंह, किरन शर्मा सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें