फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। रसूलपुर गढि़या गांव निवासी राजेश की मौत के मामले में पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक के पिता अमर सिंह ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इकलौता बेटे राजेश पिछले साल आठ दिसंबर को छुट्टा पशुओं को भगाने खेत पर गए थे। बेटे के घर नहीं आने पर उसकी तलाश की। उसके नहीं मिलने पर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। करीब दो माह बाद 14 फरवरी को बेटे का शव ताऊ रामरहीम के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला था।
पीड़ित ने छह लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें