फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना ग्रस्त होते बची  अवध असम एक्सप्रेस

Fri, 12 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर टीआरटी मशीन से जननायक एक्सप्रेस की भिड़ंत टले अभी ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा कि शुक्रवार को फिर लखनऊ से बरेली की ओर जा रही अवध असम एक्सप्रेस के साथ उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब ट्रेन पं. रामप्रसाद बिस्मिल नगर स्टेशन के पास टूटे हुए ट्रैक से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। चालक की सूचना से मुरादाबाद कंट्रोल तक हड़कंप मच गया। छानबीन में पटरी से फिश प्लेट निकली पाई गई। प्रथम दृष्टया जांच में ट्रैक मैन को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

गुवाहाटी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 5609 अप अवध असम एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजे बिस्मिलनगर स्टेशन से पास हुई। करीब 100 मीटर आगे चालक को ट्रैक में जर्क महसूस हुआ। इंजन को झटका लगते ही चालक ने स्टेशन मास्टर मानव मिलन कश्यप को वाकी-टॉकी से सूचित किया। एसएम ने कंट्रोल को इत्तला दी। वहां से मिले निर्देश पर पीडब्ल्यूआई हर गोविंद तकनीकी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। 
उन्होंने पाया कि पटरी से एक फिश प्लेट निकलने से ट्रैक का कसाव ढीला पड़ गया है। जांच से यह भी पता चला कि ट्रैक मैन संजीव कुमार ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। अप लाइन की मरम्मत में करीब एक घंटा लगा। इसलिए अप रेल ट्रैक पर सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक यातायात ठप रहा। नतीजे में अप श्रेणी की उपासना, मुगलसराय आदि ट्रेनों को कहिलिया, ऐगवां आदि स्टेशनों पर रोकना पड़ा। स्थानीय रेल अधिकारियों की रिपोर्ट पर ट्रैक मैन को पेड ऑफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें