संतुलित आहार लें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी संतोष कुमार ने संतुलित आहार व खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे दिन में एक या डेढ़ घंटे का समय व्यायाम और शारीरिक गतिविधि के लिए निकालें। जंक फूड का सेवन नहीं करें।
लक्ष्य को तय कर करें पढ़ाई
डॉ.दिनेश कुमार ने बच्चों को आईएएस-पीसीएस व डॉक्टर-इंजीनियर बनने का मूलमंत्र बताया। कहा कि पढ़ाई करते समय लक्ष्य को तय करते हुए पढ़ाई करें। एक प्रयास में असफल होने पर घबराएं नहीं, बल्कि दोबारा से प्रयास करें। जंक फूड और बाहरी खान-पान से दूरी बनाने पर जोर दिया।