फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किराये पर रह रहे ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
महेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला पक्का तालाब पर किराये के मकान में रह रहे मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कहरान निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक महेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने बताया कि उसका भाई महेश तीन-चार साल से पक्का तालाब मोहल्ला में किराये पर रहता था। वहां एक महिला भी रहती है। सोमवार को एक मुकदमे की तारीख थी, इसलिए शहर आया था और तारीख लेने के बाद यहीं रुक गया।
राजीव ने बताया कि रात को उस महिला के साथ एक कार्यक्रम में लंगर खाने चला गया। वापस आकर छत पर जाकर लेट गया। इसके बाद भाई महेश की महिला मित्र से किसी बात पर कहासुनी हो गई। नाराज महेश ने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर भाई को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो देखा कि भाई के मुंह से झाग निकल रहा था। तुरंत भाई को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गए। वहां भाई की मौत हो गई। वहीं, थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो आया था। उसके आधार पर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें