फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार में किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करते अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्रा-तृतीय। स्रोत : वि​धिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण सचिव ओम प्रकाश मिश्रा-तृतीय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सचिव ने महिला बैरकों का निरीक्षण किया। यहां पर कुल 36 महिलाओं के होने के बारे में जानकारी दी गई। इनमें दोषसिद्ध महिला बंदी 17 और अंडरट्रायल 19 महिलाएं हैं। एक महिला बंदी ने केस की पैरवी के लिए वकील न होने की बात बताई। इस पर सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला बंदी का अधिवक्ता के लिए प्रार्थना-पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजा जाए।
एक महिला बंदी की मानसिक स्थिति ठीक न होने का संज्ञान लेते हुए सचिव ने मानसिक चिकित्सक द्वारा काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए। सचिव ने जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक का रजिस्टर भी चेक किया।
विज्ञापन

उचित साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक मिजाजी लाल, डिप्टी जेलर अनिल विश्वकर्मा, डिप्टी जेलर सुभाष यादव, एलएडीसीएस चीफ दिनेश कुमार मिश्रा, असिस्टेंट विवेक शर्मा, प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो. अफजल तथा जेल पीएलवी विजय कुमार पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें