फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आपत्ति के बाद राजपाल यादव की संपत्तियों की नीलामी टली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अभिनेता राजपाल यादव की संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी की कार्रवाई बुधवार को आगे नहीं बढ़ सकी। परिवार ने खेती की जमीन की नीलामी पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद फिलहाल नीलामी प्रक्रिया टल गई है।
विज्ञापन

राजपाल यादव ने वर्ष 2010 में सेंट्रल बैंक की मुंबई स्थित शाखा से तीन करोड़ रुपये का ऋण लिया था। ऋण बढ़कर 16 करोड़ से ज्यादा रुपये का हो चुका है। ऋण की वसूली के लिए राजपाल, उनकी मां और पत्नी के नाम मुंबई के फ्लैट, शाहजहांपुर और बंडा स्थित भूखंड व भूमि की ऑनलाइन नीलामी की जानी थी। राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने बताया कि खेती की जमीन नीलाम नहीं की जा सकती। इसी को लेकर परिवार ने आपत्ति दर्ज कराई थी। फिलहाल कार्रवाई टल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें