फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर, ठिठुरन से छूटी कंपकपी

Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गत कई दिन से जनजीवन को बेहाल कर रही सर्दी ने मंगलवार को तीखे तेवर अपना लिए। सोमवार को देर रात से छाया घना कोहरा सुबह सूर्योदय के बाद हल्का पड़ गया, लेकिन पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने एकाएक ठिठुरन बढ़ाई। इस कारण दिन में सामान्य धूप निकलने के बावजूद थर्मामीटर का पारा 2.4 डिग्री लुढ़क गया। इस बीच, प्रशासन, नगरपालिका परिषद और विद्या प्लाईवुड कंपनी की ओर से विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाकर गरीबों को सर्दी से राहत दी गई। सोमवार को दिन का तापमान 20.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन रात आठ बजे के बाद से अचानक आसमान पर छाया कोहरा घना होकर फिजां पर तैरने लगा। रात दस बजे तक सड़कों पर छाई धुंध इतनी गाढ़ी हो गई कि 50 मीटर आगे का देखना मुश्किल हो गया। कोहरे का असर सुबह सूर्योदय के दो घंटे बाद तक बना रहा। इसीलिए दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान घटकर 18.4 डिग्री रह गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार पूरी रात कोहरे की अधिकता रहने से वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 97 फीसदी हो गई और इसी वजह से सर्दी में भी बढ़ोत्तरी हो गई। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और देश के दक्षिणी राज्यों में आए वरदा समुद्री तूफान से वायुमंडल में हुई उथल-पुथल ने सर्दी बढ़ा दी, लेकिन मौसम विश्लेषक यादव के अनुसार बैरोमीटर रीडिंग सामान्य होने से तूफान का स्थानीय मौसम पर असर होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें