फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बरगदा निवासी ममता देवी ने पति और सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि पिता निरंजन लाल ने 11 वर्ष पहले गांव कल्याणपुर भारती निवासी राजीव कुमार के साथ शादी की थी। कुछ दिन ससुराल में सब ठीक रहा, लेकिन बाद पति, देवर संजीव, भूरे और छोटे, चचिया ससुर राजपाल और उनकी पत्नी, देवर संजीव की पत्नी, ससुर रामनरेश और सास राजरानी उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।
18 जुलाई को दोपहर उन्हें पीटा और जान से मारने की नीयत से जिंदा की कोशिश की गई। इससे उनका सिर और कान जल गया। ससुराल वालों ने उन्हें अपने कब्जे में रखा और मायके पक्ष को सूचना भी नहीं दी। बाद में ससुराल के लोग उन्हें मायके के पास छोड़कर भाग गए। सीओ प्रवीण मलिक बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें