फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, छह पर रिपोर्ट

Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। क्षेत्र के शांतिनगर निवासी लवलेश यादव ने जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लवलेश ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र संदीप और सुधीर के साथ थाना क्षेत्र के शहवेगपुर गांव में स्थित अपनी जमीन पर गए थे। आरोप है कि सोरन सिंह और जल्लापुर गांव निवासी अमर सिंह व शिवपाल ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जनडैल, अवनीश और रजनीश ने उनके पुत्र संदीप और सुधीर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके अलावा लाठी-डंडों से भी मारपीट की गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें