फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इंटरलाॅकिंग कार्य के दौरान प्रधान पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। खंडहर गांव में मंगलवार को एक मार्ग पर इंटरलाॅकिंग ईंटें बिछाए जाने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने कार्य का विरोध करते हुए ग्राम प्रधान रामवीर सिंह से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने ग्राम प्रधान को धक्का देकर गिराने के बाद उनसे मारपीट की।
विज्ञापन

इस मामले में गांव की कृष्णा, गुड़िया, प्रेमवती, रजनी आदि महिलाओं ने पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर बताया कि वे सभी अनुसूचित जाति की हैं। ग्राम प्रधान ने उनकी गली में इंटरलाॅकिंग बिछाने का काम शुरू कराया, लेकिन उनके पास रहने वाले कुछ लोगों ने इस काम का विरोध शुरू कर दिया। मना करने पर उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। इसी बीच मौके पर पहुंंचे ग्राम प्रधान को आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और उनके ऊपर फावड़े से वार कर दिया। हमले में ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें