फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर के प्रति लगाव पैदा करें: भुवनेश्वरी

Sun, 22 Mar 2015 12:27 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर में चल रहे आध्यात्मिक प्रवचन का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन परम संत कृपालु जी महाराज की प्रचारिका भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि भगवान की भक्ति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पहले मन लगाना पड़ता है और बाद में मन स्वत: ही लगने लगता है। इसके लिए मन को वश में करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि किसी भी काम को करने की प्रेरणा सबसे पहले मन ही देता है। ईश्वर के प्रति लगाव मन ही पैदा करता है। इसलिए मन को इस लायक बनाने का प्रयास करना चाहिए, जो ईश्वर के प्रति लगाव पैदा करे। महाभारत युद्ध से पहले मोह में फंसे अर्जुन को समझाते हुए भगवान कृष्ण ने कहा था कि तू अपने धर्म का पालन कर मन के कारण ही तू अपनों के मोह में फंस रहा है, जबकि तेरा कर्तव्य तो युद्ध करना ही है। ऐसा मन तू मुझे दे दे यानी अपना मन मुझमें लगा ले, फिर सब कुछ तेरा हो जाएगा।
समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। रविवार को शाम सात बजे साध्वी भुवनेश्वरी देवी की कथा कृष्णानगर मंदिर में होगी। व्यवस्था में श्रीप्रकाश कलवानी, राज कुमार खंडेलवाल, अनिल तनेजा, सतनाम, सुशील नारंग, ओम प्रकाश भगत, मोहन लाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें