फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन वैली स्कूल से रोजा तक हटवाया जाएगा अतिक्रमण, आज होगा चिह्नीकरण

विज्ञापन
शाहजहांपुर के ग्रीन वैली स्कूल से रोजा जाने वाले मार्ग का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार श? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए रोड के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी चल रही है। इसी के तहत ग्रीन वैली स्कूल से रोजा में मेजबान होटल तक अतिक्रमण को हटाया जाना है। 2 दिन पहले नगर आयुक्त ने इस रोड का निरीक्षण कर अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को नगर निगम अधिकारी और प्रवर्तन दल अतिक्रमण चिह्नित कराएगा। इसके बाद अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण एमएन झा ने बताया कि ग्रीन वैली से रोजा मेजबान होटल तक सड़क के चौड़ीकरण का काम होना है। जिसका निरीक्षण 14 फरवरी को नगर आयुकत संतोष कुमार शर्मा ने किया था। इस रोड को तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा करना प्रस्तावित है। जिसके दोनों ही ओर नाली का भी निर्माण होगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने काम में तेजी लाने के साथ ही अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। यह कार्य शनिवार को कराया जाना था, लेकिन किसी कारणवश शुरू नहीं हो सका। अब चौड़ीकरण के कार्य में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। जिससे चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें