शाहजहांपुर। प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय चयन 17 नवंबर को हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि ट्रॉयल अपराह्न तीन बजे से होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से समय से उपस्थित होने की अपील की है। संवाद