शाहजहांपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बाजी मारी। विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में शांति देवी स्कूल हथौड़ा की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां को 36-8 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सीनियर पुरुष बास्केटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने तक्षशिला पब्लिक स्कूल को 29-16 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर व विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि स्टेडियम के कायाकल्प के बाद खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करने का आह्वान किया।
शाम को हुए समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के महासचिव नरेंद्र त्यागी ने पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल में मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, इरफान खान, निशांत कुमार, मुशीर अली आदि शामिल रहे। अजय पाल वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अभिषेक यादव, काव्य गुप्ता, प्रदुम मिश्रा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, बास्केटबॉल सचिव शहजाद अंसारी, देवेश वाजपेयी, हॉकी के पूर्व खिलाड़ी अनवर खान, गंगाराम प्रेमी, सचिन प्रेमी, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
-
खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
भाषण प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आर्यन ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और शिवाजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अन्यया प्रथम, सुहानी द्वितीय और उपासना तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ के बालक वर्ग में कुलदीप प्रथम, सुपनेश द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम, सोमना ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, सहायक अध्यापक दपिंदर कौर, नम्रता मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
शाहजहांपुर में कंपोजिट स्कूल अटसलिया में प्रतियोगिता के विजेातओं को पुरस्कृत करतीं प्रधानाध्याप
शाहजहांपुर में कंपोजिट स्कूल अटसलिया में प्रतियोगिता के विजेातओं को पुरस्कृत करतीं प्रधानाध्याप
शाहजहांपुर में कंपोजिट स्कूल अटसलिया में प्रतियोगिता के विजेातओं को पुरस्कृत करतीं प्रधानाध्याप