श्रीरामचंद्र मिशन में कार्यक्रम के दौरान दाजी का आशीर्वाद लेते नव दंपत्ति। स्रोत: मिशन
शाहजहांपुर। श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम में वसंतोत्सव में प्रथम चरण के समापन पर विरह और उल्लास का संगम देखने को मिला। सुबह ध्यान साधना के बाद दाजी ने अपने संदेश में कहा कि यहां आने वाला प्रत्येक अभ्यासी यह संकल्प लेकर जाए कि उसका हृदय दिव्य प्रेम में पूर्ण रूप से सराबोर हो रहा है।
इस बीच दाजी के सानिध्य और आशीर्वाद के साथ विवाह संस्कार भी कराए गए। प्रथम विवाह में रायबरेली के संदीप और अर्चना ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर प्रेम और विश्वास के सूत्र में बंधने की प्रतिज्ञा ली। दूसरा विवाह में हल्द्वानी की ब्रजनीलता और रुद्रपुर के गणेश ने वैदिक परंपराओं के साथ सात्विक भाव से परिणय सूत्र में बंधकर दाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तीसरा विवाह कानपुर के शिवम का नागपुर की रितु के साथ हुआ। सोमवार से दूसरा बैच प्रारंभ होगा।