फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवेचक के कहने पर दो घंटे तक थाने में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के बाराकलां गांव निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने डीजीपी समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मुकदमे के विवेचक को बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जितेंद्र पाल ने बताया कि मिर्जापुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में विवेचक ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली है। इस कारण मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, बल्कि 28 अप्रैल से लगातार गवाहों को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इसकी कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन विवेचक को नहीं बदला गया है।
आरोप है कि एक जुलाई को जब मुकदमे के संबंध में जानकारी लेने गए तो विवेचक के कहने पर उन्हें दो घंटे थाने में बैठाकर रखा गया। वकील से बात कराने पर जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि विवेचक का ट्रांसफर अन्य थाने में होने के बावजूद वही विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि फर्जी बैनामा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचक बदलने को लेकर अभी कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। यह पत्र पुलिस कार्यालय में आएगा। वहीं से अधिकारी दिशा-निर्देश जारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें