फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व बीएसए को मैसेज कर धमकी देने वाला सहायक अध्यापक निलंबित

Wed, 28 Aug 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर वेतन रोकने का आदेश दिए जाने के बाद पूर्व बीएसए को सहायक अध्यापक ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर जानमाल के नुकसान की धमकी दी। आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में तैनाती के दौरान पूर्व बीएसए रणवीर सिंह ने अप्रैल में विकास खंड कलान के प्राथमिक विद्यालय ग्यूतिया का निरीक्षण किया था, तब उन्हें विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था शून्य, मध्याह्न पंजिका अपूर्ण मिली थी। इसके अलावा विद्यालय के अभिलेख घर में मिलने की बात सामने आई थी। इस पर विद्यालय के सहायक अध्यापक सुशील कुमार व प्राची गुप्ता का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया था। आरोप है कि सहायक अध्यापक सुशील कुमार ने वर्तमान में ललितपुर के बीएसए रणवीर सिंह के सीयूजी नंबर पर गाली व अभद्र भाषा का मैसेज किया।
इसको लेकर रणवीर सिंह ने शिक्षक के खिलाफ जानमाल को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने व उन्हें और परिवार को क्षति पहुंचाने की आशंका जताते हुए ललितपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले से खंड शिक्षा अधिकारी कलान ने बीएसए दिव्या गुप्ता को अवगत कराया है। इस पर बीएसए ने सहायक अध्यापक सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कंपोजिट विद्यालय मालौ से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें