फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखविंदर के भाई ने पुलिस से कहा, धमकी दे रहे कुछ लोग

Wed, 28 Aug 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। तीन दिन में दो बार पीटे जाने से आहत होकर जहर खाने वाले गांव मरौरी जप्ती का लखविंदर सिंह चौथे दिन भी वेंटिलेटर पर हैं। उधर लखविंदर के भाई ने थाना प्रभारी से मिलकर कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लखविंदर और उसके पिता रामनिवास की पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने 21 अगस्त को पिटाई कर दी थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। 23 अगस्त को लखविंदर सिंह को एक जनप्रतिनिधि ने गांव के लोगों के सामने पीट दिया था। तीन दिन में दो बार पीटे जाने और पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत लखविंदर ने 23 अगस्त की शाम जहर खा लिया था। उसका शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में वह वेंटिलेंटर सपोर्ट के सहारे सांसें चल रही हैं। रामनिवास ने 23 अगस्त को मारपीट की घटना बताते हुए गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मंगलवार शाम लखविंदर सिंह का भाई सुधीर एक रिश्तेदार के साथ थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान से मिला। बताया कि कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा उन पर काफी कर्ज चढ़ गया है, जिस कारण अब वह लखविंदर का इलाज कराने में भारी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने लखविंदर के ब्लड की जरूरत पड़ने की बात भी कही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने सुधीर ने कहा कि धमकी देने वालों के नाम उनको लिखकर दें, कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया है कि लखविंदर के इलाज में भी मदद की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ब्लड की व्यवस्था भी कराई जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि लखविंदर सिंह का भाई मिला था। उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। धमकी देने वालों के नाम मांगे गए हैं। कार्रवाई की जाएगी। रामनिवास की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद योगेश, अमर सिंह और अवधेश का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें