फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसआईआर कार्य से अनुपस्थित रहने पर सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसआईआर अभियान में चल रहे नो मैपिंग के कार्य में अनुपस्थित रहने पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने और विभागीय जांच के आदेश बीएसए दिव्या गुप्ता ने दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 107 प्राइमरी पाठशाला, भर्रामई चांदपुर में तैनात सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह बीएलओ हैं। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में सुपरवाइजर ने जानकारी दी। मामले की जांच की गई। सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। उनके मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद जा रहे हैं।
उन्होंने बूथ पर आने से मना कर दिया। बूथ पर 73 मतदाता नो मैपिंग के लिए शेष हैं। बीएलओ मानवेंद्र सिंह एसआईआर में कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे। उनकी ओर से लापरवाही बरती जा रही थी। उनके विरुद्ध अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अध्यापक को एडीएम प्रशासन कार्यालय से अटैच किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी इस मामले की जांच करके 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें