फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: डीएम-एससपी के जाते ही मत्स्य सहायक निदेशक ने ली रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 04:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में किसान नेता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ने मत्स्य विभाग में समिति का पंजीकरण करने के एवज में किसान नेता से एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की तिलहर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से डीएम और एसपी के जाने के आधे घंटे बाद ही रिश्वत लेने के आरोप में मत्स्य विभाग के प्रभारी सहायक निदेशक पूरनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरनलाल ने एक सहकारी समिति के पंजीकरण के लिए दस हजार रुपये रिश्वत लेने के लिए उसके सचिव राजेश कुमार को वहीं बुला लिया था।

विज्ञापन


पुवायां के गांव सदापुर के रहने वाले और भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता गुट के जिला सचिव राजेश ने बताया कि वह मत्स्यजीवी सहकारी समिति के सचिव होने के नाते वर्ष 2018 से संस्था का पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए रकम मांगे जाने के कारण कई बार रजिस्ट्रेशन के प्रयास सफल नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें- LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी; क्या है नया नियम?
विज्ञापन


पिछले वर्ष दिसंबर में उन्होंने फिर आवेदन किया और जनवरी में सभी प्रपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। राजेश के मुताबिक मत्स्य निदेशक का पद संभाले ज्येष्ठ प्रभारी निरीक्षक पूरनलाल उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। उनसे वह 25 हजार रुपये ले भी चुका था। पूरनलाल शाहजहांपुर जिला मुख्यालय पर ही बैठता था। सोमवार को पूरनलाल ने उनसे रुपये लेकर तिलहर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मिलने के लिए कहा। राजेश कुमार ने परेशान होकर बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
सोमवार को राजेश कुमार दस हजार रुपये लेकर तिलहर पहुंचे। टीम वहां पहले ही मौजूद थी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी दोपहर एक बजे समाधान दिवस से चले गए। दोपहर डेढ़ बजे पूरनलाल ने राजेश कुमार से दस हजार रुपये लिए और बाइक से शाहजहांपुर लौटने की तैयारी करने लगा। तभी टीम ने उसे दबोच लिया। टीम राजेश कुमार और आरोपी को कटरा थाने ले आई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कटरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें