जलालाबाद। क्षेत्र के गांव करनापुर में खेत पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने किसान से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले में एक अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुम्हरुआ गांव निवासी रामलौटे ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे वह करनापुर स्थित अपने खेत में बोई गेहूं की फसल देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति के साथ नवादा इंदेपुर निवासी ऋषिपाल, अंकित, रामजी और बरखेड़ा निवासी बांकेलाल, दीपू व विकास वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। रामलौटे का आरोप है कि आरोपी खेत पर कब्जा करने की नीयत से आए थे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद