पुवायां। चोरी की बढ़ती घटनाओं और उनका खुलासा नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी। बुधवार शाम को एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने थाने पहुंचकर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील से वार्ता की। इसके बाद एक सप्ताह के लिए थाना घेराव का कार्यक्रम टाल दिया गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे व्यापारियों की ओर से थाने का घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया था। बुधवार रात आठ बजे एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण और सीओ प्रवीण मलिक थाने पहुंचे और वार्ता की। अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह में घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो एक सप्ताह बाद फिर घेराव कार्यक्रम किया जाएगा। संवाद