फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में आशीष और शाइस्ता रहे अव्वल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में डायट में पोस्टर दिखाते प्रतिभागी। स्रोत: डायट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ददरौल में ओजोन संरक्षण पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आशीष और शाइस्ता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बालक वर्ग में आशीष यादव ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय और भानु प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में शाइस्ता प्रथम, शीतल सक्सेना द्वितीय और विदुषी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार बोस और प्रवक्ता डॉ. बीएल मौर्य ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता टीआर गंगवार, डॉ. राकेश कुमार पटेल, प्रवक्ता जमाल अख्तर और डॉ. शशांक पांडे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें