फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम के आश्वासन पर आशा वर्कर्स की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मानदेय के भुगतान को लेकर हड़ताल करने वालीं आशा वर्कर्स डीएम से आश्वासन मिलने के बाद बुधवार से काम पर लौट आईं। उम्मीद की जा रही है कि अब फाइलेरिया अभियान गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

10 से 28 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया एमडीए अभियान का आशा वर्कर्स ने भुगतान नहीं होने पर कार्य करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन किया। फिर ब्लॉक स्तर पर धरना देकर विरोध जताया।
इस बीच डीएम से आशा वर्कर्स की वार्ता हुई। डीएम ने भुगतान का आश्वासन देकर काम पर लौटने के लिए कहा। इसके बाद आशा वर्कर्स बुधवार से काम पर लौट आईं। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि 13 ब्लॉकों में एमडीए अभियान चल रहा है। अभियान की तिथि भी बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें