सीएचसी भावलखेड़ा में आशा वर्कर से वार्ता करते सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : reasi news
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा सीएचसी पर सीएमओ से वार्ता के बाद आशा वर्कर्स काम पर लौट आईं हैं। वे पिछले कई दिनों से कार्य से विरत थीं। सीएमओ ने 15 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया है।
भुगतान नहीं होने से नाराज आशा वर्कर्स आठ सितंबर से सीएचसी भावलखेड़ा पर धरना दे रहीं थीं। वहां सुनवाई नहीं होने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष मामला रखा। पिछले कई दिनों से आशा वर्कर्स कार्य नहीं कर रहीं थीं। शुक्रवार को सीएचसी भावलखेड़ा पर आशा वर्कर्स को सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने वार्ता के लिए बुलाया।
उन्हें आश्वस्त किया कि 15 दिन में सारे लंबित भुगतान किए जाएंगे। इसके बाद आशा वर्कर्स ने काम पर लौटने का निर्णय किया। आशा यूनियन की अध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि शनिवार से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. वीके वर्मा, डॉ.राजीव भारती आदि मौजूद रहे।