फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन

विज्ञापन
जलालाबाद में प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद। लंबित प्रोत्साहन राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं होने से नाराज आशा वर्कर्स ने सोमवार को सीएचसी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की जानकारी पाकर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सोमेश्वर अग्निहोत्री ने मौके पर जाकर वार्ता की। आशा वर्कर्स ने बताया कि वर्ष 2019 से उन्हें टीबी और कोविड से जुड़े कार्यों के अलावा आधार, आयुष्मान कार्ड सत्यापन और अन्य विभागीय कार्यों का भुगतान अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा चार साल से साड़ी बाउचर व फोन रिचार्ज का भी भुगतान लंबित है। सीएचसी अधीक्षक मांगों को लेकर उन्हें कोई आश्वासन नहीं दे सके। उनका कहना था कि भुगतान शासन और जिला स्तर पर लंबित हैं। इस पर आशा वर्कर्स जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की बात कहकर चली गईं। सीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि लंबित भुगतान की सूची बनाकर संबंधित पोर्टल पर काफी पहले अपलोड की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें