फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑल आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बारिश के बीच मानदेय बढ़ाने मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुईं। यहां से अध्यक्ष कमलजीत कौर के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं। प्रदर्शन के दौरान कहा कि पूर्व में मानदेय बढ़ाने को लेकर की गई घोषणा को जल्द लागू कर शासनादेश जारी किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में मालती सिंह, सरला देवी, प्रेमवती, सोमवती, धनेश्वरी, प्रतिमा, पूनम, सुमनलता, शकुंतला, पूजा, पुष्पा त्रिपाठी, ऊषा आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें