चार माह से टीकाकरण समेत अन्य का भुगतान न होने से नाराज आशाओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर सीएमओ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जंगबहादुर सिंह यादव को दिया। ज्ञापन में शीघ्र ही भुगतान दिलाए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उन लोगों को जुलाई 2014 से टीकाकरण और प्रसव कराने के उपरांत का भुगतान नहीं मिल सका है। इसके चलते उन लोगों के समक्ष कई तरह की परेशानियों के अलावा उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंचते जा रहे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में अनुपम देवी, प्रेमलता, चंद्रकांती, मंजू देवी, पूनम देवी, रामतार, गिरिजा देवी, रामदेवी, मंजू, सविता देवी, उर्मिला आदि शामिल रहीं।