फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आलोक के पहचानते ही सबसे पहले शहरोज ने किया था वार

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में आलोक गुप्ता हत्याकांड का सह आरोपी। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
0 शाहबाज के नाम बताने के बाद पुलिस ने शहरोज को लिया था हिरासत में, चार दिन बाद भेजा जेल
विज्ञापन

0 आलोक की पत्नी खुशबू का पर्स, पायल, अंगूठी भी बरामद की, ईंट भट्ठे के पास से दिखाई गई गिरफ्तारी


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के मोहल्ला घेर बाजार में चार दिन पहले असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी शहरोज को गिरफ्तार कर लिया है। उससे आलोक की पत्नी खुशबू उर्फ सोनम का पर्स, पायल, अंगूठी आदि बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, आलोक ने घर में घुसे बदमाशों में से कुछ को पहचान लिया था। यह बात समझते ही बदमाश शहरोज ने चाकू से वार कर दिया, फिर साथियों ने भी दबोचकर अंधाधुंध वार किए। शहरोज की भूमिका का खुलासा करते हुए उसे जेल भेज दिया। शहरोज का एक साथी शाहबाज घटना के दिन ही पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था। 
विज्ञापन


19 सितंबर को सुबह करीब साढ़े तीन बजे व्यापारी सुधीर गुप्ता के घर में डकैती के इरादे से बदमाश घुसे थे। बदमाशों ने सुधीर के पुत्र आलोक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। साथ ही अन्य परिजनों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। शोर-शराबा होने पर मोहल्ला सराय निवासी शाहबाज को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके अन्य साथी भाग गए थे।

हत्या के बाद बवाल, रोड जाम व बाजार बंदी के बाद पुलिस ने तिलहर-कटरा रोड पर बतलैया गांव के पास गन्ने के खेत में शाहबाज को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद से ही चर्चा रही कि शाहबाज ने मरने से पहले मोहल्ला कायस्थान के शहरोज का नाम लिया था। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि, आलोक की पत्नी की ओर से दर्ज मुकदमे में शहरोज का जिक्र नहीं था।

रिपोर्ट में शाहबाज और सगीर खां डभौरा वाले समेत आठ से दस अज्ञात लोगों को शामिल बताया गया था। शुक्रवार को कटरा थाने के इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने रेलवे स्टेशन के पास ईंट भट्ठे से शहरोज को गिरफ्तार किया जाना बताया। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने शहरोज के पास से आलोक की पत्नी खुशबू गुप्ता की सोने की अंगूठी, चांदी की पायल बरामद कर ली है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वे लोग डाका डालने के लिए घुसे थे। आलोक ने उसे पहचान लिया था इसलिए उस पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही आलोक ने उसे धक्का दिया, जिससे वह गिर गया। तब अन्य बदमाशों ने आलोक को चाकू मारे। उसने बताया कि इससे पहले उसने शाहबाज के साथ 23 जनवरी की रात को मोहल्ला सराय में सपा नेता सरताज खां की भी हत्या की थी।

शहबाज के बाद ही शहरोज को हिरासत में लिया, पर तीन दिन पुलिस ने किया इन्कार
शहबाज से पूछताछ के बाद शहरोज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। तीन दिन से पुलिस हिरासत में होने से इन्कार कर रही थी। पुलिस उसकी भूमिका के सवाल पर टालमटोल भी कर रही थी। चार दिन के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि शहरोज रोज अपना ठिकाना बदल रहा था।
-
पुलिस ने किए 13 फायर, चार गोलियों में ढेर हो गया था शाहबाज
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तिलहर के बतलैया गांव के पास दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने के बाद पुलिस ने शाहबाज पर 13 गोलियां चलाईं थीं। उसे चार गोलियां लगी थीं। बदमाश ने इंस्पेक्टर कटरा पवन पांडेय पर फायर किया, जाे उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगा था। पूरे मामले में सीओ प्रयांक जैन की ओर से आरोपी मृतक शाहबाज के खिलाफ आयुध अधिनियम में केस दर्ज कराया गया है।
सीओ की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उप निरीक्षक इतेश तोमर की पिस्टल छीनने के बाद आरोपी शाहबाज भाग गया। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आगे बढ़ने पर टाॅर्च की रोशनी देखकर शाहबाज ने फायर कर दिया। ललकारने पर बदमाश ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उसने धमकाया कि भाग जाओ नहीं तो सबको मार दूंगा।
कटरा थाना प्रभारी पवन पांडेय ने फायर करते हुए समर्पण के लिए कहा। कुछ देर के इंतजार के बाद पुलिस आगे बढ़ी तो बदमाश ने फायर कर दिया, जो कटरा इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगा। इसके बाद पुलिस की फायरिंग में बदमाश ढेर हाे गया। दरोगा की पिस्टल भी आरोपी से कुछ दूर पर पड़ी थी। सीएचसी पर शहबाज को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, रोहित कुमार ने तीन-तीन, कांस्टेबल राहुल चौधरी, अंकित नेहरा, रविंद्र कुमार, भूरा तोमर ने बदमाश पर एक-एक फायर करना बताया।
विज्ञापन

-
कनेक्शन तलाश रही पुलिस
पुलिस ने सगीर और शहबाज व शहरोज के बीच का कनेक्शन तलाशना शुरू कर दिया है। पुलिस की एक टीम की जांच इसी बिंदु की ओर जा रही है। दूसरी ओर सगीर के पास प्रॉपर्टी के पहलू पर जांच चल रही है।

-
मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। जल्द ही अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आएंगे।
- संजीव वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें