फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य महिला महाविद्यालय में रेंजर्स शिविर शुरू

Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सेवाभाव के लिए प्रेरित किया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कनकरानी ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि रेंजर्स का दायित्व है कि वह अनुशासन में रहकर विपरीत परिस्थितियों में भी साहस के साथ दूसरों की मदद करें। सेवाभाव उनके जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीलम अग्रवाल और डॉ. ज्योति गुप्ता ने प्रशिक्षण का महत्व समझाते हुए छात्राओं को नियमित शिविर में शामिल होने केेेेे निर्देश दिए। पहले दिन छात्राओं को रेंजर्स का इतिहास, स्पेशल ताली, प्रणाम आदि के तौर-तरीके समझाए गए। शिविर में हिमांशी, दिव्यांशी, आरती यादव, हुमरा खान, डिंपल मिश्रा, अर्चिता पांडेय, दीक्षा देवी, दिव्या यादव, दीक्षा पाठक, लक्ष्मी शुक्ला, श्रृष्टि मिश्रा, सोनाली, जागृति, स्वाति शर्मा आदि छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें