फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य महिला गेट पर अभाविप का विरोध प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 08:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुल्क के नाम पर छात्राओं से अवैध वसूली और आर्य महिला महाविद्यालय गेट पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में महाविद्यालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर और कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आर्य महिला महाविद्यालय गेट पर एकत्र हुए और कालेज प्रबंधन तथा प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई। कॉलेज प्राचार्य के नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सोमवंशी से ज्ञापन लिया और समझाकर सभी को वहां से वापस भेजा।
प्रदर्शन करने वालों में रफीउल हसन, सुरजीत चौहान, हर्षिका रस्तोगी, प्रिया अवस्थी, गौरी, विवेक भारती, अमन विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, संचित श्रीवास्तव, प्रखर अवस्थी, ऋषभ तिवारी, सिकंदर अली, मोहसिन खां, अक्षय कुमार सिंह, शिवम, रोहित, अकरम, आशीष, अनमोल सक्सेना, नईम, आकाश मिश्रा, हिमांशु वर्मा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन


भविष्य में उद्दंडता हुई तो करेंगे कार्रवाई
महाविद्यालय पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह झूठे और बेबुनियाद है। ये लोग पैसों की उगाही करना चाहते हैं, इसलिए आए दिन विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं, जबकि उनके कॉलेज में कोई भी छात्र नहीं पढ़ता है। अभी तक वह बच्चा समझ कर ध्यान नहीं दे रही थीं, लेकिन भविष्य में यदि इसी तरह की गुंडई हुई तो वह निश्चित रूप से कार्रवाई करने को बाध्य होंगी। जब उनके कॉलेज गेट पर प्रदर्शन हो रहा था, तब वह एसएस कॉलेज के सेमिनार में थीं।
विज्ञापन

डॉ. रानी त्रिपाठी, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें