फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी और बरेली विजिलेंस के एएसपी का एआरटीओ कार्यालय में छापा, दो कर्मचारी और 18 दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बृहस्पितवार को उप संभागीय परिवहन कार्यलय में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुई। एसपी एस आनंद और बरेली से आए विजिलेंस के एएसपी अरविंद कुमार ने टीम के साथ दोपहर एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापा मारा। वहां भ्रष्टाचार में लिप्त संभागीय निरीक्षक (प्रविधिक ) बृजेश कुमार और पंजीयन पटल प्रभारी व कैशियर प्रदीप कुमार शर्मा और 18 दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास आठ मोबाइल, लैपटॉप, चार लाख रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के रजिस्ट्रेशन आदि बरामद हुए। सभी के खिलाफ सिंधौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शासन ने संभागीय निरीक्षक बृजेश कुमार और कैशियर प्रदीप कुमार शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को शाहजहांपुर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में बगैर दलालों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का पंजीकरण आदि कोई काम न होने की शिकायत मिली थी। दलालों पर किसी भी काम को कराने के दस गुना तक रुपये वसूलने का आरोप था। इस पर मुख्यमंत्री ने पहले लखनऊ से टीम भेजकर गोपनीय जांच कराई। आरोपों की पुष्टि होने पर शाहजहांपुर एसपी ओर विजिलेंस बरेली क्षेत्र के एएसपी अरविंद कुमार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा मारने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को विजिलेंस के एएसपी अरविंद कुमार व सीओ सैलजा मिश्रा इंस्पेक्टरों की टीम के साथ शाहजहांपुर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे एएसपी एस आनंद कई थानों की पुलिस विजिलेंस की टीम के साथ नियामतपुर गांव के पास स्थित उप संभागीय कार्यालय जा पहुंचे। अफसरों की टीम को देखकर कार्यालय के बाहर बैठे दलालों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों ने कई दलालों को दबोच लिया। उस समय कई दलाल कार्यालय के अंदर मौजूद थे। उन्हें भी पकड़ लिया गया। दलालों से साठगांठ करते हुए दो कर्मचारी रंगेहाथ पकड़े गए। छापे के दौरान कार्यालय में अफरातफरी मची रही। विभाग के अफसरों को छापे का पता चला तो सहम गए। हालांकि कोई इसका विरोध नहीं कर सका। विजिलेंस और पुलिस टीम पकड़े गए लोगों को पुलिस लाइन ले जाया गया। पूछताछ के बाद विजिलेंस के इंस्पेक्टर की ओर से सभी के खिलाफ सिंधौली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
शासन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ऑनलाइन सुविधा के नाम पर दलाली का काम होने की सूचना मिली थी। बरेली से आई विजिलेंस टीम के साथ जाकर छापा मारा तो वहां दलालों के साथ भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। - एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें