फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: हाथों से दिव्यांग अर्सलान जमाल ने बल्लेबाजी में दिखाया दम, हर कोई रह गया दंग; देखें वीडियो

Mon, 18 Aug 2025 07:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कासगंज के रहने वाले अर्सलान के दोनों हाथ नहीं है, लेकिन प्रदेश स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट ट्रॉयल में जब वह बैटिंग करने उतरे तो हर कोई दंग रह गया।निर्णायक मंडल ने उनका हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
क्रिकेटर अर्सलान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश दिव्यांग एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट ट्रॉयल का आयोजन लोधीपुर स्थित अकादमी में हुआ। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को मुख्य अतिथि लीजेंड लीग खिलाड़ी राजशेखर मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न जनपदों से आए 40 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दम दिखाया।

विज्ञापन


निर्णायक मंडल में यूसुफ पठान अकादमी के पूर्व मुख्य कोच अभिषेक कुमार, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, अजीत सिंह चारग, हिमांशु गुप्ता, केडी सिंह, इरफान खान शामिल रहे। कासगंज के अर्सलान जमाल, कानपुर के राहुल, उन्नाव के विजय, बनारस के सलमान, कानपुर के नवनीत ने अपनी छाप छोड़ी।

ट्रॉयल में अर्सलान ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उनके दोनों हाथ नहीं थे, फिर भी बल्लेबाजी से दम दिखाया। उत्तर प्रदेश दिव्यांग एसोसिएशन की तरफ से राहुल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को तीन और चार सितंबर को कानपुर में होने वाली लीग में मौका मिलेगा। इसके लिए तीन-तीन टीमें तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें