फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लिटिल चेस स्टार ऑफ टूर्नामेंट चुनी गईं वारान्या और अजंशी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एनटीआई में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ की ओर से आयोजित स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। विजेताओं को अगले सप्ताह पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

लोधीपुर स्थित जाॅन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-11, अंडर-15 व ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई गईं। शतरंज एसोसिएशन के सचिव विपिन अग्निहोत्री व आयोजन सचिव अखिलेश शुक्ला ने बताया कि पांच राउंड के खेल में तीनों वर्गों का परिणाम घोषित किया गया। इसमें अंडर 11 आयु वर्ग में सुदामा प्रसाद वनस्थली के शिवाय सक्सेना प्रथम, तेजस व प्रखर सक्सेना द्वितीय व सूर्येश तृतीय रहे।
अंडर-15 आयु वर्ग में सुदामा प्रसाद वनस्थली के आदित्य वर्मा प्रथम, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के रुद्र गुप्ता व सेंट पाल स्कूल के अयांश गुप्ता द्वितीय, देवांश राठौर तृतीय रहे। ओपन आयुवर्ग में अंकित सेन प्रथम, आयुष सक्सेना द्वितीय, तारुश तृतीय, अरीब चौथे व फरीद पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लिटिल चेस स्टार ऑफ टूर्नामेंट बालक वर्ग में वारान्या दहेलिया व बालिका वर्ग में अजंशी को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार अगले सप्ताह बांटे जाएंगे। आर्बीटर विश्वजीत विक्रम व सईद बेग रहे। अतिथि शतरंज संघ के अध्यक्ष अंशुमान मैसी व जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने जताया। अखिलेश शुक्ला, प्रसून त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, प्रमोद पांडे, संजीव किशोर, फरीद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें